झांसी: लापरवाही पर IG आकाश कुलहरि का सख्त एक्शन, 3 महिला सिपाही और अकाउंटेंट सस्पेंड

झांसी रेंज के IG आकाश कुलहरि ने निरीक्षण के दौरान लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की।

मऊरानीपुर थाने के मिशन शक्ति केंद्र में तैनात प्रभारी और दो महिला सिपाही सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।

IG ने फटकार लगाते हुए कहा— “थाने में कोई मजाक नहीं चल रहा, टाइम पास करने नहीं बैठे हैं” और तीनों को तत्काल निलंबित कर दिया।

पुलिस ऑफिस में निरीक्षण के दौरान TA-DA से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ऑफिस के अकाउंटेंट को सस्पेंड किया गया, जबकि हेड क्लर्क को चेतावनी दी गई।

ककरबई थाना क्षेत्र से लगभग 100 किलोमीटर दूर से आए फरियादी की शिकायत पर IG ने थानेदार को फोन पर जमकर फटकार लगाई।

IG ने सवाल किया कि फरियादी को सीधे थाने से राहत क्यों नहीं मिली और SSP कार्यालय क्यों आना पड़ा।

थानेदार को निर्देश दिए गए कि वह फरियादी के पास जाकर कार्रवाई करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

IG आकाश कुलहरि का स्पष्ट संदेश:

ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई तय है।

Share.