Spread the love

NH-19 पर शराब के कथित भारी नशे में ट्राला चालक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, यात्री घायल; बस के शीशे टूटे

जन वर्ता पर फोकस न्यूज़ 24×7 | सड़क सुरक्षा

वाराणसी। हाईवे NH-19 पर बालू से लदे एक ट्राला और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्राला संख्या UP62 CT 2996 के चालक ने बस संख्या UP93 ET 2555 में गलत तरीके से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए और बस में बैठे यात्रियों को चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला चालक अत्यधिक शराब के नशे में था। आरोप है कि चालक नशे की हालत में बालू से लदे भारी वाहन को लापरवाही से चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों एवं आमजन ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ट्राला चालक का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया जाए और आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

साथ ही हाईवे पर बालू से लदे भारी वाहनों की नियमित जांच और निगरानी की जाए, ताकि नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर समय रहते नियंत्रण लगाया जा सके। यदि ऐसे वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

जनहित में प्रशासन से अपील है कि मामले का संज्ञान लेकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters