शीतलहर के मद्देनज़र रैन बसेरों का निरीक्षण, एडीएम (प्रशासन) ने दिए सख्त निर्देश

देवरिया  शीतलहर व लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेन्द्र सिंह ने जनपद में संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवरिया में बस स्टैंड, रामेश्वर लाल चौराहा तथा सलेमपुर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने रैन बसेरों में ठहरने वाले जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल एवं सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से रैन बसेरों का निरीक्षण करने तथा ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों को सुरक्षित एवं राहतपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Share.