माय भारत केंद्र की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार

चिरगांव (झांसी) — युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र झांसी के तत्वावधान में एवं जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह के नेतृत्व में, युवा मंडल लुधियाई के सहयोग से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन चिरगांव नगर स्थित मितराज स्पोर्ट्स स्कूल के खेल परिसर मैदान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष करुणेश बाजपेई एवं विशिष्ट अतिथि बचपन प्ले स्कूल के प्रबंधक राहुल मोहित कनकने रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के दौरान पुरुष वॉलीबॉल, महिला खो-खो, पुरुष एवं महिला 100 मीटर दौड़, पुरुष व महिला डिस्कस थ्रो सहित कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों व टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
वॉलीबॉल:
विजेता – मितराज स्पोर्ट्स स्कूल (कप्तान: नकुल)
उपविजेता – सरदार पटेल इंटर कॉलेज (कप्तान: संस्कार)
खो-खो (महिला):
विजेता – कप्तान तमन्ना पाल की टीम
उपविजेता – कप्तान खुशी की टीम
महिला 100 मीटर दौड़:
प्रथम – तमन्ना पाल
द्वितीय – दिव्या राजपूत
पुरुष 100 मीटर दौड़:
प्रथम – तरुण शर्मा
द्वितीय – निखिल कुशवाहा
पुरुष डिस्कस थ्रो:
प्रथम – अमितेश पाल
द्वितीय – निखिल कुशवाहा
महिला डिस्कस थ्रो:
प्रथम – मंजू कुशवाहा
द्वितीय – दीपा कुशवाहा
समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र तथा गोल्ड व सिल्वर मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मितराज स्पोर्ट्स स्कूल के प्रबंधक मोहित कनकने ने की तथा संचालन युवा मंडल लुधियाई के अध्यक्ष बृजेंद्र कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अंकित श्रीवास्तव (झांसी), रविन्द्र कुमार, रघुराज राजपूत, गौरव सेठ, बृजेश पाल, रविधर, अर्पित खर्द, अजय सोनी, अमित राजपूत, राघवेंद्र, करन कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा सहित सैकड़ों युवा एवं युवतियां उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में युवा मंडल लुधियाई अध्यक्ष बृजेंद्र कुशवाहा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share.