झांसी: ग्राम पंचायत साकिन में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

झांसी जिले की मोठ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत साकिन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविंद्र कुमार के सीएससी केंद्र पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष जयपाल गुर्जर द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया। इस आयोजन में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में
मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा,
तहसील अध्यक्ष जहूर अहमद खान,
तहसील उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उदानियां,
नगर अध्यक्ष आरिफ अली खान,
व्यापार मंडल अध्यक्ष उमा चरण अग्रवाल,
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना बाबू शिल्पकार (समथर),
सीएससी केंद्र संचालक रविंद्र कुमार,
कालेन्द्र कुमार, रामकिशन जाटव, शोभाराम जाटव,
वरिष्ठ समाजसेवी निसार खान सहित ग्राम पंचायत के अनेक संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान की मर्यादा और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share.