थाना दिवस में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्ट: अनुराग तिवारी

चिरगांव नगर स्थित थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
थाना दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है, जिससे लोगों को न्याय मिल सके और प्रशासन पर उनका विश्वास बना रहे।
इस अवसर पर थाना प्रभारी राहुल राठौर, शराफत बेग, चौधरी शेरपाल सिंह मोहरा, राजू दीवान, राम जी राजपूत, गुप्ता जी, पंकज रावत, राजेंद्र जैन, चंद्रशेखर शर्मा, अनिल कटियार, अशोक कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.