जालौन में इंडेन गैस नेटवर्क ठप, ओटीपी न मिलने से उपभोक्ता परेशान
जालौन: जालौन नगर में इंडेन गैस का नेटवर्क न मिलने के कारण गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते ओटीपी नहीं आ पा रहा है, जिससे गैस का वितरण रुक गया है।
बताया जा रहा है कि आम जनता में यह धारणा बन गई है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण आने वाले समय में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है। इसी आशंका के चलते लोग पहले से ही गैस और पेट्रोल-डीजल का स्टॉक करने के लिए बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं।
वहीं गैस एजेंसी के डीलर का कहना है कि गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आगे भी पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और धैर्य बनाए रखें। नेटवर्क सही होते ही सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण कर दिया जाएगा।
फिलहाल नेटवर्क समस्या के कारण ओटीपी न आने से गैस वितरण बाधित है, जिससे एजेंसी पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
रिपोर्ट:
न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी, जालौन






