जालौन में पत्रकारों ने वेदिका पैलेस में खेली फूलों की होली, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
जालौन। जिला ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिएशन जालौन द्वारा वेदिका पैलेस में फूलों की होली एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक ग्रामीण सुबह की संपादक श्रीमती सुनीता द्विवेदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार के. पी. सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने किया।
मंच पर अन्य अतिथियों में अमर उजाला के ब्यूरो चीफ सुधीर राणा, विजय शंकर शुक्ला, दैनिक अमर उजाला झांसी के ब्यूरो विकास गुप्ता, संगठन के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी तथा गजेन्द्र सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दैनिक ग्रामीण सुबह के प्रधान संपादक रहे स्वर्गीय पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के. पी. सिंह ने कहा कि पं. श्रवण कुमार द्विवेदी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया और ग्रामीण पत्रकारों को एक मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिएशन के संरक्षक शालिगराम पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रवण कुमार द्विवेदी के स्मरण में संगठन समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है और उसी क्रम में यह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, कृषक बंधुओं और अधिवक्ता बंधुओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विष्णु कुमार चंसोलिया, रामाश्रय त्रिवेदी, राकेश वाथम, राकेश तिवारी, आर.एन. मिश्रा (सैदनगर), उमाशंकर (सैदनगर), अखिलेश सोनी (जालौन), हरीओम बुधौलिया (सामी), राजेश द्विवेदी, राघवेन्द्र शर्मा, भरत मिश्रा, अमन अवस्थी, सोनू महाराज (कालपी), वैभव राजावत, रामचन्द्र राजपूत, अजीत उपाध्याय (माधौगढ़), जीवन यादव (चुर्खी), सलमान खान (न्यामतपुर), पुष्पेन्द्र सिंह, बलराम सोनी (कोच), सुनील कुशवाहा, नसीम सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी सोनी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।






