जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित और चोरी के अभियुक्त गिरफ्तार
📍 रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ
जालौन जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
👉 अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण एवं सीओ जालौन शैलेन्द्र बाजपेयी और सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
🔴 जालौन कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
जालौन कोतवाल आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 शातिर चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की नजर में थे।
🔴 सिरसा कलार थाना पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष परमेन्द्र सिंह ने वारंटी अभियुक्त जगराम सिंह पुत्र देवी दयाल, निवासी अकबरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।
🔴 कैलिया थाना पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष अवनीश पटेल की टीम ने सीनियर सब-इंस्पेक्टर जगमोहन सिंह एवं आरक्षी आत्माराम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त कलीम पुत्र अली मुहम्मद, निवासी ब्यौना को गिरफ्तार किया। आरोपी पर मुकदमा अपराध संख्या 10/26 धारा 74 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
🟢 पुलिस का संदेश
जालौन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।






