चिरगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक घंटे में ढूंढे गुमशुदा बच्चे
रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार
झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सराहनीय कार्य किया। दो नाबालिग बच्चों के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और महज एक घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बच्चों की मां रूपा आदिवासी ने अपने बच्चों के गुम होने की शिकायत थाना चिरगांव में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए नगर के मुख्य बाजार, मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस की तेज कार्रवाई और सतर्कता के चलते बच्चों को बहुत ही कम समय में खोज लिया गया और सुरक्षित उनकी मां को सौंप दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई से खुश होकर परिवार के सदस्यों ने चिरगांव पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सतर्क और जिम्मेदार पुलिस व्यवस्था आम जनता के लिए भरोसे का आधार है।





