वाहन सुरक्षा अभियान: स्कूल वाहनों की सघन जांच, मानक पूरे न होने पर होगी कार्रवाई

📍 उरई, जालौन
शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्कूल वाहनों की व्यापक जांच की। इस अभियान के तहत आरआई संतोष पटेल और उनकी टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर झांसी रोड एवं एस.आर. इंटर कॉलेज पहुंचकर वाहनों की बारीकी से जांच-पड़ताल की।
🔍 इन बिंदुओं पर हुई जांच:
चालक सीट की स्थिति
वाहन की नंबर प्लेट
रेडियम स्ट्रिप
जीपीआरएस सिस्टम व कैमरा
वाहन की फिटनेस
चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस
सहकर्मी (अटेंडेंट) की उपलब्धता
वाहन पार्किंग और ठहराव व्यवस्था
🧯 इसके अलावा वाहनों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन शीशा तोड़ने वाला उपकरण होना भी अनिवार्य बताया गया।
⚠️ आरआई संतोष पटेल की चेतावनी:
उन्होंने साफ कहा कि शासन के सख्त निर्देश हैं—कोई भी मानकविहीन वाहन सड़क पर नहीं चलना चाहिए। सभी विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहनों को तय मानकों के अनुरूप रखें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 यह अभियान छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे स्कूल परिवहन व्यवस्था और अधिक सुरक्षित बन सके।

 

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Omprakash Udainiya is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Omprakash Udainiya is an important person I need to pay attention to.