*गन्ने के खेत में मिला नवजात शिशु का शव*आस पास क्षेत्र फैली सनसन
प्रतापपुर, देवरिया
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में नवजात शिशु का शव फेंका हुआ मिलने पर आस पास क्षेत्र सनसनी फैल गई है।दवी जुबान लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।शिशु का विकास अभी नहीं हुआ है।जिससे पता नहीं चल रहा है कि लड़की है या लड़का।आज दिनांक 06/04/2026 को समय 14:30 बजे ग्राम चौकीदार कृष्णा गोंड़ पुत्र लालचंद गोंड़ निवासी पकड़िया कुंड थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया मोबाइल नंबर 7081339499 द्वारा सूचना दिया गया कि थाना श्रीरामपुर क्षेत्रान्तर्गत हरेराम चौराहा से पडरी मार्ग पर राजनंदनी हेल्थ केयर के बगल से श्रीरामपुर गांव में जाने वाले खड़जां मार्ग पर एक नवजात शिशु का भ्रूण पूर्ण विकसित नहीं है मृत्यु अवस्था में पडा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त भ्रूण को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर अग्रिम विधि कार्यवाही करते हुए वास्ते पोस्टमार्टम हेतु शव को देवरिया सदर भेजा गया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ला एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला अवैध लग रहा है।इसकी जांच की जा रही हैं।इस जघन्य अपराध पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





