देवरिया में फसल सुरक्षा को लेकर डीएम की बड़ी अपील | आग से बचाव के लिए अलर्ट जारी

देवरिया, रिपोर्ट:
रबी सीजन में गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी है, ऐसे में बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किसानों और कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फसल कटाई के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए सभी किसान और मशीन संचालक सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से अपनाएं।
डीएम की प्रमुख अपील:
■ कंबाइन हार्वेस्टर और भूसा मशीन के साथ पानी, बालू और अग्निशमन यंत्र जरूर रखें
■ खेत में आग लगते ही तुरंत जुताई कर आग का फैलाव रोकें
■ तेज हवा के दौरान भूसा मशीन चलाने से बचें, इससे आग तेजी से फैल सकती है
डीएम ने कहा कि किसानों की एक छोटी सी लापरवाही उनकी महीनों की मेहनत को पल भर में बर्बाद कर सकती है। इसलिए सतर्कता और सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
👉 प्रशासन की अपील:
“आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है।”

Share.