देवरिया में ‘सेवा और संकल्प’ का संगम: 1631 लाभार्थियों को ₹2.17 करोड़ के सहायक उपकरण वितरित
देवरिया के आईटीआई परिसर में सोमवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जहां भारत सरकार की ADIP योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 1631 दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को कुल ₹2.17 करोड़ की लागत से 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, वॉकिंग स्टिक, स्मार्ट केन और TLM किट जैसे उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए।
सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प
मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक बताया और कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
मंत्रियों का संबोधन
प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि ये उपकरण लाभार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और सलेमपुर सांसद रामशंकर विद्यार्थी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं और योजनाओं के सीधे लाभ पर खुशी जताई।
प्रशासन की शानदार व्यवस्था
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि ALIMCO के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता के लिए QR कोड और फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई।
16 विकास खंडों से आए लाभार्थियों के लिए बस, भोजन, पेयजल और चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी सुनिश्चित की गईं।
कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण पाकर कई लोग भावुक हो गए और उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।
देवरिया में सेवा और संवेदना का बड़ा उदाहरण जहां हजारों दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिला सहारा, और आत्मनिर्भरता की नई राह।”






