चिरगांव में सजा भव्य प्रदर्शनी मेला, बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह

रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार

चिरगांव देहात में इन दिनों एक भव्य प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया है, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में बड़े-बड़े झूले, मिनी ट्रेन, बोटिंग के लिए बच्चों की नाव, मिक्की माउस, हॉरर हाउस और विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं।
आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। izखासकर बच्चों में मिक्की माउस और झूलों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिरगांव थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं, मेला कमेटी द्वारा पार्किंग की उचित व्यवस्था भी की गई है, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
कुल मिलाकर, चिरगांव का यह मेला लोगों के लिए मनोरंजन और खुशी का बड़ा केंद्र बन गया है।

Share.