पत्रकार समाज का आईना, सच्चाई दिखाना ही कर्तव्य” – ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन
📍 उरई (जालौन) | रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनियां
जालौन के विकासखंड सभागार में सड़क सुरक्षा अभियान एवं पत्रकार–समाजसेवी सम्मान समारोह को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष गंगाराम चौरसिया ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुई, जिसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि रामराजा निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि
“पत्रकार समाज का आईना होता है, जो वास्तविक सच्चाई जनता तक पहुंचाता है। सड़क सुरक्षा को लेकर पत्रकार संगठन द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय है।”
उन्होंने यह भी कहा कि सभी क्षेत्रों में नैतिकता की कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन पत्रकारों को अपने दायित्व से कभी नहीं भटकना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत एक दर्जन से अधिक हेलमेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर राम आसरे त्रिवेदी, राकेश बाथम, सत्येन्द्र राजावत, ओपी तिवारी, राजेन्द्र बाथम, ब्रजेश उदैनियां, राममनोहर यादव (न्यामतपुर), जीवन यादव (चुर्खी), सलमान खान, पुष्पेन्द्र सिंह, मेहरवान कुशवाहा, आदित्य ह्रदय उपाध्याय, भीम राजावत, हसन अली, अखिलेश सोनी, संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन पत्रकार पवन अग्रवाल द्वारा किया गया।






