उरई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 3 अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार
जालौन के उरई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली उरई, स्वाट टीम और सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई में तीन अंतर्राज्यीय बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
उरई जालौन में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
कोतवाली प्रभारी आनन्द कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी वरुण प्रताप सिंह और सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 3 अंतर्राज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया।
यह मुठभेड़ राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे हुई, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच आमना-सामना हुआ।
पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध असलहे, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और नगदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो विभिन्न राज्यों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।





