चिरगांव देहात का प्रदर्शनी मेला बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार

चिरगांव देहात। क्षेत्र में आयोजित भव्य प्रदर्शनी मेला इन दिनों लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में रौनक और चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। मेले में मनोरंजन के लिए झूले, मिनी ट्रेन, बोटिंग, जलपरी शो, हॉरर हाउस सहित बच्चों और युवाओं के लिए कई आकर्षक व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार की दुकानों और खान-पान के स्टॉल्स ने मेले की रंगीनियत को और बढ़ा दिया है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला प्रभारी के पी पाण्डेय पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभाल रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष बबलू भाई भी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मेले में आने वाले दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समुचित प्रबंधन और आकर्षक आयोजनों के चलते यह मेला हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

Share.