Spread the love

शाहजहांपुर रोड चौड़ीकरण को लेकर किसानों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मोठ। ग्राम शाहजहांपुर क्षेत्र के किसानों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर उपजिलाधिकारी मोठ को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपनी नाराजगी जताई। किसानों का आरोप है कि शाहजहांपुर रोड चौड़ीकरण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बिना सहमति के जेसीबी मशीन से उनकी कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
किसानों ने कहा कि यदि उनकी जमीन अधिग्रहित की जाती है तो पहले उनकी सहमति ली जाए और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। किसानों का कहना है कि बिना मुआवजे और अनुमति के भूमि अधिग्रहण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी मोठ ने किसानों को आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
मोठ से संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट।

Share.