Spread the love

वक्फ संपत्तियों की हिफाजत भी इबादत : मुफ्ती इमरान नदवी
जीवनशाह स्थित मदरसा इस्लामिया में वक्फ बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

झांसी। जीवनशाह स्थित मदरसा इस्लामिया माहदुल मारिफ़, मस्जिद शहीदैन में यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वक्फ बोर्ड के कोऑर्डिनेटर मुफ्ती इमरान नदवी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद इसहाक मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए मुफ्ती इमरान नदवी ने कहा कि वक्फ संपत्तियों की हिफाजत करना भी एक बड़ी इबादत है। उन्होंने कहा कि वक्फ की जायदादें अल्लाह की मिल्कियत होती हैं और किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा इंसान को गुनाह की तरफ ले जाता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जिन वक्फ संपत्तियों का कार्य अभी अधूरा है, वे मदरसा इस्लामिया माहदुल मारिफ़ पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी कराएं।

Share.