देवरिया में श्रीरामपुर पुलिस ने की कार्रवाई, अज्ञात चालक फरार
(प्रतापपुर दवरिया) देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई 29 मई 2026 को सुबह 04:20 बजे की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कार्पियो वाहन (नंबर BR01PK3321) से अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 63 पेटी ऑफिसर चॉइस ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली।
प्रत्येक पेटी में 180 मिलीलीटर की बोतलें थीं, जिसकी कुल मात्रा 544 लीटर है। इस संबंध में उपनिरीक्षक आशीष राय द्वारा सूचना दर्ज कराई गई।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 087/2026 पंजीकृत किया है। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।





