Spread the love

युवा कांग्रेस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जांच की मांग की

( प्रतापपुर दवरिया) कीश्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परसौनी रघुनाथ गांव में 23 मई 2026 को जयप्रकाश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके विरोध में 24 मई 2026 को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया, जिसके दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई।

 

इस झड़प के बाद पुलिस ने 18 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के बाद युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचंद यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने परसौनी रघुनाथ पहुंचा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने मृतक जयप्रकाश यादव के पिता शंभू यादव से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों में फंसे लोगों से भी बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।

 

केशवचंद यादव ने मृतक के पिता से कहा कि उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं और उनके साथ गलत हुआ है। उन्होंने जयप्रकाश की मौत को “संदिग्ध परिस्थिति में जुलझकर” बताया और सवाल उठाया कि क्या पूरे प्रदेश में केवल उन्हीं की मौत हीटवेव से हुई है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले पर और फर्जी मुकदमों पर बात करेगा। यादव ने सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप भी लगाया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि हत्या का तत्काल पर्दाफाश किया जाए और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस विभाग इन्हें रोकने में नाकाम है, जिससे पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं।

 

इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल, किसान नेता धर्मेंद्र पाण्डेय, अरविंद शाही, धनंजय यादव, प्रदेश महासचिव विजय शंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा, जिला सचिव जगरनाथ यादव, जितेंद्र यादव, राजकिशोर यादव, कन्हैया कुशवाहा, दीपक पटवारी, ब्रिजेश यादव, कौलेश्वर गुप्ता, गौरव यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share.