उरई, सिरसाकलार, व कैलिया पुलिस ने किया साहसिक और नेक कार्य
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक डा ईशान सोनी के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अपराध और अपराधियो के खिलाफ अभियान के तहत उरई कोतवाल आनन्द कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी रिंकू सिंह की टीम ने एक मुठभेड के दौरान लुटेरे शाहरुख पुत्र सत्तार खा़ निवासी तुफैलपुरवा इन्द्रा नगर को एक मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया
थानाध्यक्ष सिरसा कलार वरुण प्रताप सिंह की टीम ने 03 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया जिसमे आशिक पत्र नसिरुद्दी , आरिफ पुत्र रियासत निवासीगण गुपालपुरा थाना सिरसाकलार शामिल है, कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटेल के टीम के सब इंस्पेक्टर रूपेन्द्र पाल ने ग्राम खैरी थाना कैलिया निवासी श्याम बिहारी के फ्राड हुये 16900 रुपये लौटाकर उनके चेहरे पर खुशी ला दी! थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार ने बताया फ्राड होने पर तुरंत टोल फ्री 1939,112 नम्बर की सेवा ले या फिर 7839860021 पर काल करे
उरई मे हुई मुठभेड को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक डा ईशान सोनी ने पत्रकारो को इस प्रकार बताया




