पारिवारिक जीवन का बोध कराकर सचिव ने किया दो परिवारों को एक
आज मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र (ए0डी0आर0 भवन) के द्वारा दो पारिवारिक वाद को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शश्रीमती अर्चना के नेतृत्व में मध्यस्थ, श्री प्रेमनाथ , एवं श्रीमती रीता पाण्डेय के सहयोग से दोनों पारिवारिक वाद का निस्तारण कराया गया।
न्यायालय सिविल जज जे0डी0 एफ0टी0सी0 देवरिया द्वारा मध्यस्थता हेतु संदर्भित किये जाने पर मामला जिला विधिक सेवा प्राधिरकण, देवरिया में मध्यस्थता एवं सुलह समझौता हेतु प्राप्त हुआ।
मामलें का तथ्य इस प्रकार है कि आज दिनांक 08.06.2026 को मु0अ0सं0-6367/2024, रेनू बनाम राम पुकार पाल तथा मु0अ0सं0-5750/2026, बबली बनाम रामू यादव का प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय के माध्यम से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ सिविल जज सी0डी0 श्रीमती अर्चना के समक्ष आया। प्रकरण में दोनो पक्ष उपस्थित हुए दोनों पक्षों में वार्ता करायी गयी। जिसमें मध्यस्थता के फलस्वरूप पक्षकार बतौर पति-पत्नी साथ-साथ रहने को तैयार हुए।
इसक्रम में पक्षकारों के सहमती से मामलें को सफल निस्तारण किया गया तथा सचिव ने कहा कि मध्यस्थता का मुख्य उद्देश्य विवादों को आपसी सहमति से सुलझाना है। मध्यस्थता, पक्षो के बीच संबंधों को बनाए रखने में मदद करता है एवं पक्षों को अपने विवादों को स्वयं हल करने का अधिकार देता है। मध्यस्थता के द्वारा निस्तारित मामलें में दोनों पक्ष जीतते है, कोई हारता नही है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से एवं विधि व्यवसायियों से अपील की गई कि वे अपने मामलें को न्यायालय से निवेदन कर मध्यस्थता हेतु संदर्भित कराये। उन्होंने स्थायी लोक अदालत का प्रचार प्रसार करते हुए कहा कि “लोक उपयोगी सेवा” से अभिप्रेत निम्न
बिंदु पर लाभ प्राप्त किया जाता है जैसे
1. वायु, सड़के या जलमार्ग द्वारा यात्रियों या माल के वहन के लिए यातायात सेवा,
2. डाक, तार या टेलीफोन सेवा,
3. किसी स्थापन द्वारा जनता को विद्युत, प्रकाश या जल का प्रदाय,
4. सार्वजनिक मल वहन या स्वच्छता प्रणाली,
5. अस्पताल या औषधालय सेवा, या
6. बीमा सेवा,और इसके अन्तर्गत ऐसी कोई भी सेवा है जिसे यथास्थिति, केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार, लोक हित में अधिसूचना द्वारा इस अध्याय के प्रयोजन के लिए लोक उपयोगी सेवा घोषित करे के प्रकरणों को चिन्हित कर स्थायी लोक अदालत में लाभ प्राप्त किया जा सकता है






