नदीगांव के भकरौल मे मिले शव को लेकर पुलिस हुई सक्रिय अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू
■ बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे हुये हादसे मे घायल लोगो को सी एच सी भेजा पुलिस ने
उरई जालौन जनपद की दो अलग अलग घटनाओ मे पुलिस ने दिखायी तत्परता की विधिक कार्यवाही
नदीगांव थाना के गांव भकरौल मे एक शव पडे होने की सूचना थानाध्यक्ष नदीगांव राजकुमार सिंह को मिली सूचना पर अमल करते हुये थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पी एम के लिये भेजा
परिवारी जनो की शंका पर तहरीर लेकर सुसंगत धाराओ मे अभियोग दर्ज किया गया मृतक नाम राजकुमार बताया गया
बुन्दलखण्ड एक्सप्रेस वे पर 210 किलोमीटर प्वाइंट पर औरैया चित्रकूट की तरफ जा रहे ट्रक संख्या एम एच -41 ए यू -7657 पलट गया जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को सी एच सी जालौन एम्बुलेंस से भेजा गया
उपरोक्त प्रकरणों मे अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर ईशान सोनी और जालौन सी ओ ने अलग अलग जानकारी इस प्रकार से दी






