जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: देशभर में श्रद्धा का सैलाब, पुरी में उमड़े लाखों श्रद्धालु
पुरी (ओडिशा), भगवान श्रीजगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के भव्य रथों के दर्शन और रथ खींचने के लिए देश-विदेश से लाखों भक्त पुरी पहुंचे। रथ यात्रा के दौरान “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा पुरी भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
रथ यात्रा के प्रमुख अनुष्ठानों में गजपति महाराजा ने परंपरा के अनुसार ‘छेरा पहंरा’ (स्वर्ण झाड़ू से रथ की सफाई) की रस्म निभाई, जो सेवा, समानता और विनम्रता का प्रतीक मानी जाती है।
हालांकि, भारी भीड़ के कारण पुरी के ग्रैंड रोड पर एक स्थान पर भगदड़ जैसी स्थिति भी बन गई, जिसमें एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई तथा कई लोग घायल हुए। प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया।
देश के कई अन्य शहरों—वाराणसी, जयपुर, रांची और अहमदाबाद—में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं पूरे उत्साह, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गईं।
“भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा में देशभर में आस्था का सैलाब उमड़ा। पुरी से लेकर काशी और जयपुर , उदयपुर भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वीडियो पसंद आए तो FocusNews24x7 चैनल को Like, Share और Subscribe करना न भूलें।






