Spread the love

नरक्षा मंदिर के महंत प्रमोद अरजरिया को डंपर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

■ हादसे के बाद खंतियों में पड़े रहे महंत, राहगीर ने कराहने की आवाज सुनकर बुलाई एंबुलेंस

एट/जालौन। नरक्षा मंदिर के महंत प्रमोद अरजरिया देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महंत बाइक से मंदिर से एट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि महंत सड़क किनारे बनी खंतियों में जा गिरे। हादसे के बाद वह काफी देर तक घायल अवस्था में वहीं पड़े रहे। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उनकी कराहने की आवाज सुनी और तत्काल मदद के लिए एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल महंत को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने शुरू किया उपचार

मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने महंत का तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उनके शरीर की कई हड्डियों में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें मेजर ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई।

प्राचार्य ने रात में पहुंचकर ली उपचार की जानकारी

हादसे की गंभीरता की जानकारी मिलने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने मामले को गंभीरता से लिया। देर रात स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उन्होंने चिकित्सकों से घायल महंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

प्राचार्य द्वारा रात में स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल महंत के उपचार की जानकारी लेने और चिकित्सकीय टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की पहल को अस्पताल से जुड़े लोगों ने संवेदनशील कदम बताया। गंभीर रूप से घायल मरीज के उपचार की निगरानी को लेकर अस्पताल प्रशासन की तत्परता भी चर्चा में रही।

रिपोर्ट: महेश चौधरी, जालौन

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.