Spread the love

थाना चिरगांव में आगामी त्योहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार

चिरगांव। नगर चिरगांव स्थित थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मोठ ने की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में पूर्व में आयोजित होने वाले त्योहारों, जुलूसों एवं धार्मिक आयोजनों के संबंध में जानकारी ली। नगर के गणमान्य नागरिकों ने पूर्व की व्यवस्थाओं से अधिकारियों को अवगत कराया और त्योहारों के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं को भी सामने रखा।

लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को थाना प्रभारी ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने सभी लोगों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ पत्रकार एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share.