ससुराल में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता हया, 6 माह की मासूम की मां थी मृतका, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
जालौन। खानुआ गांव में आज एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां हया नाम की विवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतका हया छह माह की एक मासूम बच्ची की मां बताई जा रही है। वहीं, मृतका के पिता फरीद खान ने बेटी की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी और उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
जन वार्ता पर फोकस न्यूज़ 24×7



