Spread the love

पूंछ झांसी नगर में आज बीती रात्रि एक व्यक्ति  ने नशे की हालत में अपने घर में लगे पंखे के कुंडे से फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया गया है की रात मे काम करके घर लौटे यह मामला पेट्रोल पंप के पास का है दयाशंकर बर्मा  उम्र 50 जो एक होटल पर वर्कर का काम करता रहा है

शुक्रवार को रात मे काम करके घर लौटा और कमरे में पहुंचकर लेट गया  उसने कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली और समय पाकर अज्ञात कारणों के चलते नशे की हालत में रात्रि फांसी लगाकर अपनी जान गवा दी परिजनों ने जब देखा तो घटना की सूचना यूपी डायल 112  को दी आनन फानन में परिजन उसको चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया जिनका रो-रो कर बुरा हाल है

Share.