संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। एसपी रवि कुमार का डेढ़ साल का कार्यकाल माफिया और बड़े अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए याद किया जाएगा। रवि कुमार के कार्यकाल में संगठित गिरोहों पर लगाम कसने के लिए गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और एनएसए का कारगर उपयोग किया गया। इसके चलते कई माफिया की संपत्ति भी जब्त की गई।

एसपी रविकुमार ने 24 जुलाई 2021 को जिले में पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने गैंगस्टर एक्ट के तहत 32 अभियोग दर्ज करवाए। जिसमें 166 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गैंगस्टर एक्ट के कारगर उपयोग के चलते आठ मामले में आठ करोड़ से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है।

चार प्रकरणों में भी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित है। एनएसए के अंतर्गत 15

चोरियां रोकने में रहे नाकाम

बड़े अपराधियों पर कारगर कार्रवा में सफल रहने वाले एसपी रवि कुमार के कार्यकाल में चोरों पर लगाम नहीं लगाई जा सकी। शहर से लेकर देहात तक चोरों ने कई बड़ी चोरियों का अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की। इसमें शहर में कई बड़ी चोरियां हुई जिमसे कई का खुलासा अभी नहीं हो सका है। देहात क्षेत्र में भी चोरी की बड़ी वारदातों का अभी खुलास नहीं हुआ है।

अभियोगों में 15 लोगों क गिरफ्तार कर जेल भेजा गया वहीं गुंडा एक्ट के 171 साम दर्ज किए गए।

जिसमें 51 लोगों के विरुद्ध जिल् बदर की कार्रवाई की गई। जिसमें लोगों को जेल भेजा गया।

Share.