गोंडा शहर के फोरबिसगंज मे एक शिक्षक को उसके किराए के घर में घुसकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पुलिस को देर रात करीब 9:30 बजे हुआ अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति पूरी टीम के साथ पहुंचे और जांच की । उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
शहर में सिविल लाइन के लखनऊ हाईवे से सटे फोरबिसगंज साबिर नाम व्यक्ति के यहां शिक्षक कृष्ण कुमार यादव( 32) किराए पर घर लेकर रहते थे। कृष्ण कुमार यादव जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक मे सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के भस्मासुर थाना जलालपुर के रहने वाले है।लोगो ने देखा कि कमरे से खून बह रहा है,लोगो ने पुलिस को सूचित किया। उनका कमरा देर रात तक बंद रहा।रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस पहुंची तो देखा कि शव जमीन पर पड़ा था।छान बिन मे पता चला कि शाम को दो लोग आये थे करीब आठ बजे वापस गये।दो लोगो मे एक लड़की,एक लड़का था।
अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर हर बिंदु की जांच की और कहा की मामला गंभीर है,जांच की जा रही है।

Share.