उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का ‘स्नेह भोज’ आयोजित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का “स्नेह भोज” आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।
स्नेह भोज के दौरान सभी नेताओं ने एक साथ भोजन कर आपसी संवाद और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर की तस्वीरें भी साझा की गईं, जिनमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी देखने को मिली।
राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, इस बैठक को लेकर आधिकारिक रूप से किसी विशेष एजेंडे की जानकारी साझा नहीं की गई है।





