डीआईजी आगरा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
आगरा। आगरा परिक्षेत्र के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय (आईपीएस) ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं डीआईजी के समक्ष रखीं।
डीआईजी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं विधि सम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।





