योगी सरकार का बड़ा तोहफा देवरिया की श्रीरामपुर में बनेगा नया थाना

देवरिया जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण
- देवरिया जिला बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्र खामपार के अंतर्गत एक नए थाने का निर्माण होगा
- वही देवरिया में ब्रहम ऋषि देवरा बाबा दिव्य शक्ति पीठ में पुलिस चौकी देवरा बाबा आश्रम चौकी की स्थापना होगी
प्रस्तावित नए थाने का स्थलीय निरीक्षण अंतर्गत माननीय जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह ,जिला पुलिस अधीक्षक महोदय संकल्प शर्मा ,तहसील भाटपार रानी के उपजिलाधिकारी महोदय व थानाध्यक्ष महोदय सहित कांगो इन नेपाल और अन्य आला अधिकारी श्रीरामपुर मठिया स्थल पर मौजूद रहे

- इस दौरान भूमि का निरीक्षण किया गया
- पहले से निर्माण भवन की स्थिति का अवलोकन किया गया
जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा खाना बनने से शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने महिलाओं और जन सामान्य को अधिक सुरक्षित वातावरण पैदा करने के उद्देश्य से स्थापित होगा

जैसा की ज्ञात है प्रदेश शासन ने अलग-अलग जिलों में 18 नए थाने और 22 नई पुलिस चौकियां बनाने का अहम फैसला लिया है
पुलिस अधीक्षक ने बताया अगर किसी गांव को आपत्ति करना है तो 1 सप्ताह में कर सकता है श्रीरामपुर में स्थित शिव मंदिर का सौंदर्य करण करने की भी बात कही।

श्रीरामपुर नाम से बनने वाले थाने में बनकटा थाने के 19 व खामपार थाने के 45 गांव सम्मिलित होंगे बनकटा के बंगरूहुआ ,वंकुल ,मिश्रौली , खुरवशिया उत्तर, उत्तर सिकरिया, खेम छापर, चकरवा टोला , अराजी पकड़ी, पकड़ी खास, बैकुंठपुर ,खुरवसिया दक्षिणी, पकड़ी कुंड, चित्रसेन बनकटा, बनकटा जगदीश ,बासा पट्टी, बिशनपुरा शामिल होंगे





