थाना चिरगांव में संगीतमय सुंदरकाण्ड का भव्य आयोजन, परिसर हुआ भक्तिमय
रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार
Chirgaon। झांसी जिले के कस्बा चिरगांव स्थित थाने में बने भोलेनाथ मंदिर में मंगलवार को संगीतमय सुंदरकाण्ड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना अध्यक्ष राहुल सिंह राठौर एवं दरोगा शराफत बेग के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान पूरा थाना परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
सुंदरकाण्ड पाठ के दौरान नगर से आए गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भजनों का रसास्वादन किया। श्रद्धा और आस्था के माहौल में विधि-विधान के साथ आरती संपन्न हुई, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरण किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर के पुजारी शशांक त्रिपाठी, थाना अध्यक्ष राहुल सिंह राठौर, वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद कुमार सिंह, शराफत बेग, अनिल कटियार, ज्ञान सिंह, अशोक दीवान, दरोगा मुनेंद्र मिश्र, जय नारायण सिंह, अशोक दुबे, बाबूलाल रेजा, राजू दीवान, आलोक यादव, ललित उपाध्याय, रम्मू सेनी (पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं में पंकज रावत, अनुराग तिवारी, जे.पी. यादव दाऊ, हुशियार खान, नाजमा खान, महेंद्र चौरसिया, शेखर शर्मा, जगदीश शिवहरे, राजेंद्र जैन और ब्रिजेंद्र भगत जी सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।
आयोजन के सफल संचालन से क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश गया।





