पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जिला कारागार भेजा गया
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, आल इंडिया पत्रकार एकता संघ
उरई (जालौन)। उरई जनपद जालौन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश एवं प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
क्षेत्राधिकारी कोच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में थाना कैलिया प्रभारी अवनीश पटेल की टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में जगनपुरा चौकी प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा एवं मुख्य आरक्षी आशीष कुमार शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 13/26 धारा 127(2), 74/331(4), 352/351(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त सामी निवासी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र विनीश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
🔹 जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।





