लोहागढ़ ऐतिहासिक किले से 1857 की क्रांति की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और उनके साथ हुए शहीद सैनिकों की याद में भव्य तिरंगा यात्रा

FocusNews24x7 में आपका स्वागत है, मैं हूँ  विनय पचौरी  के साथ जहूर अहमद  की  पेश है झांसी से एक गर्व से भर देने वाली खबर…

झांसी के ग्राम लोहागढ़ के ऐतिहासिक किले से, 1857 की क्रांति की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और उनके साथ हुए शहीद सैनिकों की याद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ समथर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र कंसाना ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह यात्रा साकिन, महाराजा चरण सिंह चौराहे, नगर पालिका कन्या विद्यालय और चौपड़ बाजार होते हुए गांधी पार्क पहुँची, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया।

गांधी पार्क में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत और नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र कंसाना ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री दिग्विजय सिंह, लोहागढ़ प्रधान कृष्णपाल सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा लालता प्रसाद पांचाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र तिवारी, भाजपा मोर्चा अध्यक्ष आनंद कुमारी परिहार समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा।

ऐसी तिरंगा यात्राएं हमें न केवल इतिहास की याद दिलाती हैं, बल्कि देश के लिए गर्व और एकता की भावना भी जगाती हैं।

Share.