कदौरा पुलिस व एस ओ जी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने आठ लाख कीमत के गांजे के साथ दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
■ दोनो अभियुक्त 19 वर्ष की आयु के बताये गये कोटरा के निवासी है
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्येक्षण व सी ओ कालपी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत थानाध्यक्ष कदौरा, एस ओ जी प्रभारी वरुण प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 19 वर्षीय दो युवको को 56’268 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया जिनके पास से एक कार भी वरामद की दोनो ही 19 वर्षीय अभियुक्त कोटरा कस्बे के निवासी बताये जा रहे इनके तार झांसी के एक बडे तस्कर से जुडे बताये गये जिसका नाम पुलिस ने अभी नही बताया! दोनो ही युवको के खिलाफ कदौरा थाने मे मुकद्दमा अपराध संख्या 127/2025 धारा 08/20 एन डीपीएस के तहत दर्ज कर लिया गया!
उक्त सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार ने पत्रकारो को विस्तृत जानकारी दी
रिपोँट : ओमप्रकाश उदैनिया






