रक्षाबंधन से लगातार मिठाईयों की जांच शुरू, देवरिया में 11 नमूने संग्रहित

रक्षाबंधन से लगातार  मिठाईयों की जांच शुरू व मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी देवरिया के निर्देशानुसार जनपद में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
इस क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II देवरिया के निर्देशन में, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल द्वारा  देवरिया जनपद के सलेमपुर तथा सदर क्षेत्र में अभियान संचालित किया गया।
प्रवर्तन अभियान के दौरान सलेमपुर बाजार से मिल्क केक, छेना मिठाई, खोया, रसभरी एवं गुलाब जामुन के कुल पांच नमूने संग्रहित किए गए। लार रोड क्षेत्र से बर्फी, छेना मिठाई एवं पेड़ा के तीन नमूने तथा पाण्डेयचक बाजार (सदर क्षेत्र) से भी छेना मिठाई, बर्फी एवं पेड़ा के तीन नमूने लिए गए।
संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Share.