चिरगांव थाना परिसर में आगामी त्योहार ईदुल फितर व नवदुर्गा को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई संपन्न।
झांसी चिरगांव थाना परिसर में आगामी त्योहार ईदुल फितर व नवदुर्गा को लेकर शान्ति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
जिसमें सभी को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और ईदगाह में साफ सफाई को लेकर भी चर्चा की साथ ही किसी भी असुविधा के लिए पुलिस को सूचना दें और आचार संहिता का पालन भी करें और कहीं पर कोई भी व्यक्ति नशा करके उत्पाद मचाता है या अपराध करने की नीयत से घूम रहा है तो इसकी सूचना तत्काल थाना परिसर में दे जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यह त्यौहार हमारा और आपका है त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं वहीं कस्बे के गणमान्य लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया प्रभारी निरीक्षक ने दोनों समुदाय के लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि आज एक संकल्प लें की अपने-अपने समुदाय के लोगों को धार्मिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों को समझाएं और उन्हें शराब छोड़ने के लिए मजबूर करें जिससे समाज में एक अच्छा संकेत जा सके और नगर का भी नाम रोशन हो सके
इस मौके पर श्याम महंत लक्ष्मण दिवाले, सिंपल महाराज बड़ी माता मंदिर, राजू दीवान अंकित शिवहरे,महेश कुशवाहा,सुरेंद्र राजपूत,दीपक, मुनीम महाराज,अनवर, राशिद खान व काफी संख्या में कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।





