तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने ली किसान की जान

 

पूँछ झाँसी कस्बा थाना पूँछ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खिल्ली में तेज रफ्तार अनियंत्रित रोड वेज बस का कहर देखने को मिला जिसमे तेज रफ्तार रोड़ वेज ने खिल्ली ग्राम के एक किसान को जोरदार टक्कर मारते हुए बुरी तरह से रौंद दिया जिससे किसान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताविक खिल्ली निबासी राजकुमार 42 पुत्र बाबूलाल जो कि खेतिहर किसान है आज दोपहर के समय राजकुमार घर से खेत पर लग रहे पानी को देखने के लिए जा रहा था तभी घर के सामने बने नेशनल हाइवे पर करते समय एक परिवाहन निगम की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे किसान को जोरदार टक्कर मार दी और बुरी तरह से कुचलती हुई चली गई जिससे राजकुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई साथ ही टक्कर मारने के बाद रोडवेज चालक मौके से बस को लेकर भाग गया

घटना को देखकर गांव के लोग आक्रोशित होने लगे सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक जे.पी.पाल द्वारा घटना स्थल पर आक्रोशित लोगों को समझाया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नेशनल हाइवे पर कोई ब्रिज न होने के कारण घटनाएं घटित होती है लोगो ने ब्रिज बनवाये जाने की मांग की। मृतक किसान अपने पिता के दो भाई थे साथ ही मृतक को एक 20 वर्षीय पुत्र अभय एवम मृतक की पत्नी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Share.