नये प्रदेश अध्यक्ष के कमान संभालने के बाद जिले में भी कांग्रेस में छा गया नया जोश

उरई उत्तर प्रदेश में तेज तर्रार नेता अजय राय को कांग्रेस की कमान मिलने के बाद जिले में भी पार्टी में नयी ऊर्जा का संचार हो गया है। इस कड़ी में शनिवार को पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा के आवास पर कांग्रेस सदस्यता ग्रहण समारोह श्रीमद भागवत के प्रकांड आचार्य चतुर्भुज मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और बुजुर्गों ने अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली।इस दौरान राजीव नारायण मिश्रा ने कांग्रेस शासित राज्यों में समाज के विभिन्न वर्गों के लिये चलायी जा रही अनूठी कल्याणकारी योजनाआंे का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पुर्न स्थापित होने पर ही हर घर में खुशहाली लाने का सपना साकार हो सकेगा। इस दौरान वार्ड नं 7 शांति नगर के सभासद का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम को जिला सचिव राजेश बुधौलिया, सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सक्सेना, अरविंद सिंह परिहार, नरेश गुबरैले, नीरज उस्ता और सुधाकर गौतम ने भी संबोधित किया। आज सदस्यता लेने वालों में अरविंद सिंह परिहार, सोनू ताम्रकार, रूपनारायण निरंजन, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, महाराज सिंह निरंजन, हिमांशु सोनी, धर्मेंद्र सिंह, सुधाकर गौतम, कुश सोनी, रोहित, अंकुश चैरसिया, सोनू गौर, लोकेंद्र सोनी, देव पटेल, आर्यन, रामनरेश गुबरैले, नर हरि दयाल, साहुल गुप्ता, ब्रजमोहन रत्नाकर, सानू, छोटू, अभय गौर, लव सोनी, शैलेंद्र सोनी, सतीश चन्द्र, रामलला निरंजन, कल्लू ठाकुर, सोनू ठाकुर, शिवम तोमर, राजा भइया उल्लेखनीय हैं।

Share.