Spread the love

बिजली विभाग ऊर्जा भवन उरई में कार्यरत बाबू को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम झांसी ने पकड़ा

 

उरई(जालौन)। एंटी करप्शन टीम झांसी ने रिश्वत लेते बिजली विभाग के बाबू को पकड़ा, 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, खेत पर बिजली कनेक्शन देने के नाम पर मांगी रिश्वत, बिजली विभाग के बाबू ने किसान से मांगी थी 7 हजार की रिश्वत, लेकिन किसान द्वारा आरजू मिन्नत कर के 5 हजार में मान गया था बाबू बिजली विभाग के ऊर्जा भवन में तैनात रिश्वतखोर सी०ए० बाबू (शिविर सहायक) मोहन कुमार यादव को झांसी से आई टीम ने किया गिरफ्तार, किसान श्री विकास कुमार निवासी ग्राम कैलिया खुर्द तहसील कोंच की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, रिश्वत खोर बाबू को उरई कोतवाली लेकर आई टीम, रिश्वतखोरी में गिरफ्तार बाबू के खिलाफ कोतवाली उरई में चल रही कानूनी कार्रवाई, उरई कोतवाली के कालपी रोड स्थित ऊर्जा भवन का मामला।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)