शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर सहायक पुलिस आयुक्त ने दिया आस्था और सौहार्द का संदेश
■ शिवभक्तों को प्रसाद वितरण कर किया सम्मान, पुलिस प्रशासन की जनसहभागिता की सराहना
कोतवाली नगर। कांवड़ यात्रा के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर श्रीमती उपासना पाण्डेय ने शिवभक्तों के बीच पहुंचकर उनकी श्रद्धा और आस्था का सम्मान किया। उन्होंने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर आस्था, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त के इस आत्मीय व्यवहार से शिवभक्तों में खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के साथ जनसहभागिता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। श्रीमती उपासना पाण्डेय के इस प्रेरणादायी कार्य से पुलिस प्रशासन की सकारात्मक और संवेदनशील छवि को और मजबूती मिली।






