उरई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड घर-घर जाकर नई पीएम जेएवाई मोबाइल एप्लीकेशन बीआईएस 2.0 के माध्यम से बनाए जा रहे हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उरई, कालपी व कदौरा नगरीय क्षेत्र का चयन किया है। इसमें वार्डवार शिविर का आयोजन राशन वितरण केंद्रों पर किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि पंचायत सहायक एवं आयुष्मान मित्र के साथ आशाओं के सहयोग से लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब तक दो लाख 15 हजार 967 लाभार्थियों के  आयुष्मान कार्ड बनाए।

मोबाइल एप्लीकेशन से बनाए जा रहे आयुष्मानकार्ड

आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के डीपीसी डॉ. आशीष झा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में आयुष्मान भारत शिविर का आयोजन प्रत्येक वार्ड में पंजीकृत राजकीय चिकित्सालयों के आयुष्मान मित्र द्वारा किया जा रहा है।

इस कार्य में वार्ड सभासदों के साथ कोटेदार, आशा एवं आंगनवाड़ी वर्करों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

वहीं समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। डीपीसी डॉ. आशीष ने बताया कि योजना में शामिल लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)