बादशाह और वीरबल बिगाड़ सकते है सपा प्रत्याशी का गैम

 

अच्छी खासी चल रही फिल्म हो सकती है फेल

 

उरई(जालौन)। जालौन-गरौठा व भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने चुनाव की शुरुआत में ही नामांकन के दिन फिल्म का टेलर जो दिखाया उससे राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के भी होश उड़ गये तथा आम मतदाताओं का रुझान भी सपा प्रत्याशी के पक्ष में दिखाई देने लगा था जिससे सपा प्रत्याशी की जीत के आसार भी प्रवल दिखाई देने लगा था।सूत्रों की अगर माने तो बताया जाता है कि सपा संगठन में जिम्मेदार बादशाह और बीरबल दोनों मिलकर सपा प्रत्याशी की हिट होती फिल्म को पलीता लगाने में जुट़े हुए है उनकी इस कार्यप्रणाली से इंडिया गठबंधन के घटक दलों में भी आक्रोश देखा जाने लगा है। उधर सपा प्रत्याशी के केन्द्रीय कार्यालय की जिम्मेदारी निभा रहे बादशाह के खासमखास बलवीर की कार्यप्रणाली से चुनाव कार्यालय पहुंचने वाले प्रत्याशी के समर्थकों में भी खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।अगर समय रहते कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो उसका खामियाजा सपा प्रत्याशी भुगतना पड़ सकता है। विगत नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनाव में भी अकबर और बीरबल की जोड़ी साथ थी जो अकबर कहते थे वहीं अकबर के आसमखास बीरबल उनके बताये हुए निर्देश पर चलते थे यहीं कारण रहा कि अकबर और बीरबल की जोड़ी की बजह से जनपद जालौन की सात नगर पंचायतों तथा चार नगर पालिकाओं में सपा का खाता भी नहीं खुल सका।वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से सपा के खाते में यह लोकसभा सीट मिली है जिसके प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार है तथा उनका केन्द्रिय चुनाव कार्यालय कालपी रोड़ स्थित जायसवाल टावर के पास है। इस केन्द्रिय चुनाव कार्यालय का संचालन बादशाह के खासम- खास बीरबल संचालित कर रहे है। जिनके पास में वाहनों के डीजल-पेट्रोल से लेकर खान-पान की जिम्मेदारी है जो अपना खेला करने में लगे हुए है। सूत्रों की अगर माने तो सपा संगठन के बादशाह के पास खुद की समाज का वोट बैंक नहीं है तो वहीं बीरबल की अपने समाज में कोई मजबूत पकड़ नहीं है जो सपा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के पक्ष में अपनी समाज का पचास वोट डलवाने में सक्षम नहीं माने जाते है।सपा संगठन के बादशाह और बीरबल कितने ताकतवर है जिसका खुलासा तो आगामी 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल पायेगा।

Share.