जालौन में 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय द्वारा लगातार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बैलगाड़ी के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही आमंत्रण पत्र छपवाकर घर-घर उनको बांटने का काम शुरू कर दिया है, जिससे 20 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदाता पोलिंग बूथ पर मतदान कर सकें।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से मतदाता जागरूकता बैलगाड़ी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता बैलगाडी रैली राजकीय मेडिकल कॉलेज होते हुए जिला सत्र एवं न्यायालय होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंची। यहां से रैली, शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए टाउन हॉल में समाप्त हुई।20 मई को मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर रैली में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कठपुतली नृत्य का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बैलगाड़ी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक किया गया, जिससे 20 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच सके। मतदाता जागरूकता रैली के समापन अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 20 मई को मतदान प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा बढ़ सके।आमंत्रण पत्र घर-घर पहुंचाया जा रहा

इसके लिए सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, आज बैलगाड़ी और कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी की पाती और आमंत्रण पत्र बंटवाकर मतदाताओं को उनके घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है और उन्हें वोट डालने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है, जिससे वह पोलिंग बूथ पर पहुंच सकें। वहीं उन्होंने बताया कि बैलगाड़ी बुंदेलखंड का एक परिदृश्य है, बैलगाड़ी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।गांव-गांव जाकर जागरूक कर रहीं टोलियां बुंदेलखंड की कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा टोली बनाकर घर-घर लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करने के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। समूहों के माध्यम से टोलियां बनाकर गांव-गांव में घूमकर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं, जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सके। जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, पुलिस वालों से भी अपील की वह ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)