बड़ी खबर: भाटपार रानी इलाके में मिला विशाल अजगर, मची दहशत! 🐍
आज भाटपार रानी के खामपार से नेटुआ बीर मार्ग पर एक विशाल अजगर सांप दिखाई दिया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़ लिया और तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अजगर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई।
👉 स्थानीय लोगों के बीच अभी भी डर का माहौल बना हुआ है।
👉 लोग यह सोचकर हैरान हैं कि इतना बड़ा अजगर आखिर कहां से आया?
👉 यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
📌 भाटपार रानी से अख्तर अली की रिपोर्ट।






