फर्रुखाबाद एयरस्ट्रिप पर निजी चार्टर प्लेन हादसा, बाल-बाल बचे यात्री
फर्रुखाबाद में रनवे पर उड़ान भरने से ठीक पहले एक प्राइवेट चार्टर प्लेन अचानक अनियंत्रित हो गया और रनवे पट्टी से फिसलते हुए बगल की झाड़ियों में फंस गया। सौभाग्य से विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई।
चार्टर विमान में बियर कंपनी के एमडी अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, डीपीओ राकेश टीकू, कैप्टन नसीब वामल और प्रतीक फर्नांडीज मौजूद थे।
घटना के बाद प्रशासन और विमानन विभाग अलर्ट हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तकनीकी या रनवे की स्थिति से जुड़ा हो सकता है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच करवाई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विमान रनवे से बाहर कैसे चला गया।
सौभाग्य से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और रनवे प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।






